![]() |
| हर्बल लाईफ |
Herbalife
Company Profile
पूरी जानकारी
CatalogueProduct ListOther Posts
Herbalife
से पैसे कैसे कमाए?
Herbalife Income Plan in Hindi
by Vnita Kasnia punjab
Herbalife Nutrition Income Plan in Hindi: इस लेख में हम एक अंतरराष्ट्रीय और भारत में भी प्रसिद्ध MLM यानी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी Herbalife Nutrition के बारे में बात करने वाले है। अगर आपको सिर्फ Herbalife के बारे में ही जानना है, तो हमारा पिछला लेख हर्बल लाइफ बिजनेस वाला लेख पढ़ सकते है।
इस लेख में हम Herbalife इनकम प्लान के बारे में जानेंगे और इसमे कैसे कमाई होगी, यह देखेंगे।
Herbalife Plan in Hindi
![]() |
| Vnita Kasnia punjab |
Herbalife बिजनेस Income Plan के बारे में समझने से पहले हमें उसके कुछ खास शब्दों के बारे में जानना होगा।
herbalife marketing income plan
Herbalife PPV, DLV & VP Meaning
Herbalife में PPV, DLV और VP की बहुत अहम भूमिका है।
Herbalife में PPV का फुल फॉर्म Personal Purchase Volume और DLV का फुल फॉर्म Downline Volume है।
नाम से ही हमें पता चलता है, कि PPV का मतलब खुद के द्वारा खरीदे जाने वाले सामान का वॉल्यूम है और DLV का मतलब डाउनलाइन के द्वारा खरीदे जाने वाले सामान का वॉल्यूम।
PPV और DLV, Herbalife में टोटल बिजनेस वॉल्यूम निकालने के लिए उपयोग की जाती हैं। Herbalife में प्रॉडक्ट की Volume को VP के नाम से जाना जाता है। Herbalife VP एक मुद्रा मानी जाती है, जिसकी कीमत $1 के बराबर होती है। Herbalife में DLV और PPV के योग से Total VP निकलता है। Total VP द्वारा Herbalife में आपका लेवल निर्धारित किया जाता है।
उदाहरण: Herbalife में सभी प्रोडक्ट मे कुछ Point Volume निर्धारित की गई है। 1 पॉइंट वॉल्यूम औसतन $1 के बराबर है। मान लीजिए सूरज ने खुद 23 प्वाइंट वॉल्यूम ($25) का एक प्रोडक्ट खरीदा तथा उसकी डाउनलाइन श्याम ने 44 प्वाइंट वॉल्यूम ($46) का कोई एक प्रॉडक्ट खरीदा, तो इसके हिसाब से Herbalife में सूरज का PPV 23 और उसके डाउनलाइन का PPV 44 गिना जाएगा।
इस अनुसार सूरज का DLV 44 और Total VP 67 (44+23) गिना जाएगा।
Herbalife Income Plan
Herbalife कुल आपको 7 प्रकार की इनकम प्रदान करता है, जोकि निम्नलिखित है।
Retail Profit
Wholesale Bonus
Royalties Reward
Production Bonus
Cash bonus
Vacations Bonus
Mark Hughes Bonus
अब हम ऊपर दी गई इनकम को विस्तार से समझते हैं। लेकिन याद रखिए, शुरू में आपको सारी इनकम नहीं मिलती है। जैसे-जैसे आपका लेवल बढ़ता है, अलग-अलग इनकम शुरू होती है।
1. Retail Profit
Herbalife में जो पहली इनकम होती है, उसका नाम रिटेल प्रॉफिट है। इस इनकम के द्वारा आपको Herbalife अपने प्रोडक्ट को MRP रेट पर बेचने की अनुमति प्रदान करता है।
जब कोई Herbalife से जुड़ता है, तो उसे प्रॉडक्ट MRP से कम कीमत यानि Distributor Price पर प्रॉडक्ट मिलते है। फिर Associate उस प्रॉडक्ट को आगे बेचकर रीटेल प्रॉफ़िट कमा सकते है।
Herbalife में रीटेल प्रॉफ़िट का प्रतिशत भी अलग-अलग है। शुरू में आपको Herbalife प्रॉडक्ट 25% छूट पर मिलते है , फिर जैसे ही हम Distributor से Senior Consultant लेवल पर जाते है, हमारा रीटेल प्रॉफ़िट 25 से 35% हो जाता है। जिसे आप नीचे के चार्ट से समझ सकते है।
लेकिन ध्यान रखें, आपका लेवल आपकी कुल VP (आपकी और आपकी डाउनलाइन की पॉइंट वॉल्यूम मिलाकर) निकाली जाती है।
पढ़िये:
Herbalife Products Price List
Herbalife Business Plan PDF
Herbalife Products Catalogue
2. Wholesale Bonus
Herbalife जो आपको दूसरी प्रकार की इनकम प्रदान करता है, उसका नाम है होलसेल बोनस। जिसे पाने के लिए आपको रिक्रूटमेंट यानि लोगों को जोड़ना होता है।
Herbalife डिस्ट्रीब्यूटर अपने और अपने डाउनलाइन के बीच लेवल अंतर अनुसार Wholesale Bonus कमाता है। इसलिए, डिस्ट्रीब्यूटर को लोगों को रिक्रूटमेंट करने की आवश्यकता है और सिस्टम में कम से कम एक लेवल ऊपर जाने के लिए पर्याप्त प्रॉडक्ट खरीदना होता है।
उदाहरण के लिए, सूरज जो 42% (Success Builder) लेवल पर है और उसकी डाउनलाइन श्याम 25% लेवल पर है। जब श्याम कोई भी Herbalife प्रॉडक्ट खरीदेगा, तो सूरज को उसका 17% मिलेगा।
सूरज के लेवल में से डाउनलाइन श्याम का लेवल घटा दें, तो उतना प्रतिशत मुनाफा सूरज को श्याम की प्रॉडक्ट खरीदी पर मिलेंगा।
3. Royalties bonus
Herbalife जो आपको तीसरी प्रकार की इनकम प्रदान करती है, उसका नाम है रॉयल्टी बोनस।
इसको पाने के लिए Herbalife में आपको निम्नलिखित क्वालिफिकेशन पार करनी होती हैं।
Herbalife में Royalties Bonus पाने के लिए आपको सुपरवाइजर लेवल पर होना अनिवार्य है।
Herbalife में सुपरवाइजर लेवल पर होने के लिए आपको 12 महीने में अपनी 5000 VP करनी पड़ती है या 4000 VP 1 महीने में करनी होती है या लगातार दो महीने में 2500-2500 VP बनाए रखनी पड़ती है।
Herbalife मे Royalties Bonus पाने के लिए आपको खुद सुपरवाइजर तो होना ही होता है और अपने डाउनलाइन में भी सुपरवाइजर बनाने होते हैं, तभी आप इस Royalties Bonus को पा सकते हैं।
रॉयल्टी बोनस सुपरवाइजर बनने के बाद डाउनलाइन में मौजूद तीन लेवल के सुपरवाइजर से मिलती है।
Royalties Bonus स्वयं के कुल वॉल्यूम पर आधारित है।
हर महीने, यदि आप 500 से कम वॉल्यूम अंक का उत्पादन करते हैं, तब कोई Royalties Bonus नहीं मिलती है। यदि आप 500 VP या इससे से ज्यादा की प्रॉडक्ट खरीदते है, तो आपको 1% रॉयल्टी बोनस अपने डाउनलाइन में 3 लेवल तक मौजूद सुपरवाइजर की कुल खरीदी पर मिलेगा। आगे की Royalties Bonus आप नीचे दी टेबल से समझ सकते है।
वॉल्यूम अर्जित रॉयल्टी बोनस
0-499 VP 0%
500 VP-999 VP 1%
1000 VP-1499 VP 2%
1500 VP-1999 VP 3%
2000 VP-2499 VP 4%
2500+ VP 5%
4. Production Bonus
इसके लिए आपको GET (Global Expansion Team) का हिस्सा बनना पड़ता है।
इस पद को प्राप्त करने के लिए, आपको लगातार 3 महीनों के लिए 1,000 रॉयल्टी पॉइंट अर्जित करने होंगे। इसका मतलब है, कि आपके पहले 3 सुपरवाइजर को लगातार 3 महीनों तक हर महीने कुल 20,000 VP मिलाकर कमानी होगी।
GET तक पहुंचने पर, नीचे की 50 डाउनलाइन का 2 से 7% तक का प्रॉफ़िट हर महीने कमा सकते है, जब आप हर महीने 1000 रॉयल्टी पॉइंट करते है।
5. Cash Bonus
इसमें Herbalife अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटर को $500 वितरित करता है और यह बोनस सिर्फ एक बार ही मिलता है।
लेकिन सिर्फ उनको जिनका लेवल Active World Team हो। जोकि हर्बल लाइफ में काफी बड़ा लेवल माना जाता है।
Active World Team लेवल तक पहुंचने के लिए आपको निम्नलिखित में से कोई एक क्वालिफिकेशन पार करनी होती है, जिसको पार करने से आप Active World Team लेवल पर पहुंच जाते हैं और फिर आप कैश बोनस नामक इनकम पा सकते हैं।
लगातार 4 महीनों में 2,500 VP या
एक महीने में 10,000 VP या
एक महीने में 500 रॉयल्टी अंक अर्जित करें
6. Vacation Bonus
Herbalife जो आपको छठवी प्रकार की इनकम प्रदान करता है, उसका नाम वेकेसन है।
इस इनकम में Associate को घूमने का अवसर दिया जाता है। इस इनकम को पाने के लिए हर Associate को अपनी डाउनलाइन को ज्यादा से ज्यादा Herbalife प्रॉडक्ट खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।
यह कमाई तीन लेवल में हो सकती है।
लेवल 1: 4 दिनों के लिए 1 व्यक्ति का यात्रा व आवास का खर्चा। इसके लिए कुल VP 60,000 से ज्यादा करनी होती है।
लेवल 2: 4 दिनों के लिए 2 व्यक्ति का यात्रा व आवास का खर्चा। इसके लिए कुल VP 80,000 से ज्यादा करनी होती है।
लेवल 3: इसमें VIP पैकेज मिलता है, इसके लिए क्वालिफाइड सुपरवाइजर होना अनिवार्य है और 100,000 कुल VP करनी होती है।
वेकेसन बोनस में कंपनी ही ट्रिप और उसकी शर्ते तय करती है, इसलिए इसमें फेर-बदल होता रहता है।
7. Mark Hughes Bonus
Herbalife की सांतवी और अंतिम इनकम कंपनी के संस्थापक Mark Hughes के नाम पर ही रखी गयी है।
Herbalife मे इस इनकम को पाना बहुत मुश्किल है और 1% से भी कम लोग इस इनकम को ले पाते है।
इस इनकम में Herbalife अपने टर्नओवर का 1% सभी योग्य प्रेसिडेंट टीम मेंबर को बांटती है। Herbalife में प्रेसिडेंट बनने के लिए हर महीने 60,000 VP लगातार 3 महीने तक बनाकर रखनी होती है।
इस इनकम को पाने के लिए आपको निम्नलिखित क्वालीफिकेशन पार करनी होती है।
पूरी तरह से योग्य प्रेसिडेंट टीम का सदस्य होना चाहिए।
कम से कम एक प्रेसिडेंट डाउनलाइन में होना चाहिए।
प्रति माह 10,000 या अधिक रॉयल्टी ओवरराइड पॉइंट प्राप्त करना होगा। (प्रत्येक कम से कम नौ महीने और कम से कम तीन महीने लगातार)
योग्यता वर्ष के भीतर नए प्रेसिडेंट के 9 महीने बाद 10,000 या अधिक रॉयल्टी ओवरराइड होना चाहिए।
निष्कर्ष
![]() |
| Harbal Life |
हमें उम्मीद है, कि यह मेरा लेख आपके लिए फायदेमंद होगा और आपको Herbalife Income Plan हिन्दी में समझ आ गया होगा। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो हमें कमेंट में जरूर बताए।
Vnita kasnia punjab
Herbal
Company Profi
complete informati
CatalogProduct ListOther Pos
Herbali
How to earn money fro
Herbalife Income Plan in Hin
by Vnita Kasnia punj
Herbalife abdim?fetsonleife



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें